10वीं और 12 वीं करने के बाद बच्चों को अपने करियर को लेकर बहुत चिंता होती है। बच्चे यह नहीं समझ पाते कि आखिर करें तो क्या करें। ऐसे में उनके लिए अब स्वस्थ्य सेक्टर में करियर बनाना सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। आज के समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जो दूसरों लोगों को स्वस्थ्य रहने में मदद करते हैं।

ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट कैसे बनें

किसी भी तरह की बीमारी होने पर वह इससे जुड़े खान – पान की सलाह देते रहते हैं। लेकिन अब ऐसे स्टूडेंट इसी क्षेत्र में करियर भी बना सकता है। अगर आपने भी 12वीं किया है और कोई ऐसा कोर्स करना चाहते हैं जिसमें बिना समय गंवाएं अच्छी नौकरी मिल जाए तो आपके लिए न्यूट्रीशन विशेषज्ञ सबसे अच्छा कोर्स साबित हो सकता है। आइए आज के इस ब्लॉग में हम जानते हैं कि सार्वजनिक स्वास्थ्य पोषण विशेषज्ञ कैसे बन सकते हैं। 

क्या होते हैं सार्वजनिक स्वास्थ्य पोषण विशेषज्ञ?

सार्वजनिक स्वास्थ्य पोषण विशेषज्ञ शायद आपने यह नाम आज पहली बार सुना होगा,लेकिन यह कितने काम के व्यक्ति होते हैं इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। अगर हम स्वास्थ्य पोषण विशेषज्ञ की बात करें तो यह ऐसा व्यक्ति होता है जिसके पास में आहार से जुड़ी जानकारी होती है।

स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन के क्षेत्र में कैसे बनाएं करियर, जानिए सम्पूर्ण जानकारी | How to Make a Career in the Field of Sports Nutrition?

आहार से जुड़ी इस जानकारी के लिए पहले कोर्स करना पड़ता है।  उसके बाद उन्हें एक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है जिससे वह कहीं भी जाकर अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं। यह विशेषज्ञ दूसरों को किस तरह के भोजन का सेवन करना चाहिए साथ ही पोषण संबंधी चीजों की जानकारी प्रदान करते हैं। 

सार्वजनिक स्वास्थ्य पोषण विशेषज्ञ का आखिर काम क्या होता है ?

समाज में लोग अच्छी चीजों का सेवन कर सकें इसके लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य पोषण विशेषज्ञ अहम् भूमिका निभाते हैं। ऐसे विशेषज्ञ का काम होता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग सही तरीके के चीजों का सेवन कर सकें। एक स्वास्थ्य पोषण विशेषज्ञ स्कूल में बनने वाली चीजों और कार्यस्थल में बनने वाली चीजों के सही तरीके से निर्माण की भी जानकारी रखते हैं। 

सामुदायिक पोषण में करियर

सामुदायिक पोषण शिक्षक

एक सामुदायिक पोषण शिक्षक अनभिज्ञ लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का काम करता है। ये विशेषज्ञ ज्यादातर स्कूलों, अस्पतालों आदि जगहों में जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करते हैं। इसके लिए सामुदायिक शिक्षक एक तरह के कार्यशाला का आयोजन करते हैं।

सार्वजनिक स्वास्थ्य पोषण विशेषज्ञ

समाज में आज भी खाने पिने को लेकर जागरूकता कम है। इसके कारण कई बार लोग बीमार भी हो जाते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्वास्थ्य पोषण विशेषज्ञ बहुत ही अहम् भूमिका निभाते हैं। यह लोगों के बीच में जाकर इसकी जानकारी प्रदान करते हैं। एक सार्वजनिक स्वास्थ्य पोषण विशेषज्ञ कार्यक्रमों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का काम करता है।

बेसिक मेकअप कोर्स: कोर्स विवरण, प्रवेश, पात्रता, नौकरियां और वेतन | Basic Makeup Course: Course Details, Admission, Eligibility, Jobs & Salary

यह विशेषज्ञ समाज में फैलने वाली बीमारी को खत्म करने का काम करते हैं। सार्वजनि क स्वास्थ्य पोषण विशेषज्ञ लोगों को पोषण संबंधी संबंधी होने वाली समस्या को खत्म करने का काम करते हैं। इसके साथ ही वह नए – नए खाने वाली चीजों खोज भी करते हैं। सार्वजनिक स्वास्थ्य पोषण विशेषज्ञ सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए पोषण नीतियों और कार्यक्रमों को विकसित और कार्यान्वित करते हैं।

Web: महिलाएं इन टिप्स को अपनाकर कर सकती हैं करियर ग्रोथ

क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट (Clinical Nutritionist)

यह न्यूट्रिशनिस्ट ऐसे होते हैं जो पोषण के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते है। इसके साथ ही इनका काम बीमारियों की देखभाल करना और उपचार के बारे में भी लोगों को जानकारी प्रदान करना है। क्लिनिकल न्यूट्रीशियन के पास डिग्री होती है जो सही तरीके से लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी प्रदान करता है।

क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट यहां तक​कि रोगियों को पोषण शिक्षा प्रदान करते हैं, स्वस्थ खाने के अभ्यास पर सलाह देते हैं, और प्रगति का मॉनिटरिंग करते हैं। क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट अस्पताल, आमविद्यालय, और समुदाय सेटिंग में मरीजों को व्यक्तिगत न्यूट्रिशन सलाह प्रदान करते हैं। वे मरीजों की पोषण स्थिति का मूल्यांकन करते हैं, योजनाएं विकसित करते हैं और जीवनशैली परिवर्तनों पर सलाह देते हैं।

मेरी बिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी में आहार विज्ञान और पोषण विज्ञान में डिप्लोमा

आज के समय में आहार विज्ञान और पोषण विज्ञान का क्षेत्र करियर के ग्रोथ के लिए सबसे अच्छे कोर्स है। अगर आप इस कोर्स को करना चाहते हैं तो मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी को ज्वाइन कर सकते हैं। यहां सबसे बेस्ट तरीके से पोषण और आहार से जुड़े कोर्स को करवाया जाता है।

भारत के साथ – साथ विदेश से भी लोग यहां पढाई करने के लिए आते हैं। यहां से पढ़ाई करके जाने वाले स्टूडेंट को बाहर कंपनियां बहुत यही ज्यादा वरीयता देती है। अगर हम मेरीबिंदिया में पढ़ाए जाने वाले कोर्स की बात करें तो बच्चों को सबसे पहले पोषण से जुड़ी हुई मूल बातों की जानकारी प्रदान की जाती है।

उसके बाद में कैलोरी व इससे जुडी अन्य चीजों की जानकारी प्रदान की जाती है। इस अध्याय के खत्म होने के बाद में शरीर को कैसे मजबूत बनाया जा सकता है छात्र इसके बारे में पढ़ते हैं। वहीं सबसे लास्ट में पोषण और भोजन योजना के बारे में बताया और सिखाया जाता है। 

[elementor-template id=”6917″]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *